businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वोडाफोन आइडिया ने पेटीएम के साथ की साझेदारी

Source : business.khaskhabar.com | Sep 26, 2018 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 vodafone idea shares partnership with paytm 343124नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने अपने प्रीपेड उपभोक्ताओं को बेहतरीन सेवाएं मुहैया कराने के लिए सबसे बड़ी डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत वोडाफोन और आइडिया के उपभोक्ता पेटीएम से रीचार्ज करने पर एक्सक्लूसिव कैशबैक व आकर्षक वाउचर का लाभ उठा सकेंगे।
 
कंपनी की विज्ञप्ति के मुताबिक, पेटीएम पर पहली बार लेनदेन करने वाले वोडाफोन और आइडिया के उपभोक्ता कम से कम 149 रुपये के रीचार्ज पर 25 रुपये का अश्योर्ड कैशबैक पा सकते हैं, जबकि पहले से पेटीएम का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ता 20 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं। इसके अलावा उपभोक्ताओं को पेटीएम से 375 रुपये तक के वाउचर भी मिलेंगे, जिनका इस्तेमाल मूवी टिकट खरीदने और पेटीएम मॉल पर शॉपिंग के लिए किया जा सकता है।
(आईएएनएस)

[@ इस कुएं का भेद अनोखा, जो भी आया वो...!]


[@ पर्स में ना रखें ये 5 चीजें, वरना हो जाओगे कंगाल]


[@ शनाका ने गेंदबाजी नहीं बल्लेबाजी में किया कमाल, श्रीलंका जीता]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0