businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

‘वीवो वी9 यूथ’ ड्यूअल रियर कैमरे के साथ लांच

Source : business.khaskhabar.com | Apr 22, 2018 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 vivo v9 youth with dual rear camera in india 308704नई दिल्ली। चीनी हैंडसेट निर्माता वीवो ने शुक्रवार को ‘वीवो वी9 यूथ’ स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारा, कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन वीवो वी9 का विशेष संस्करण है।

‘वीवो वी9 यूथ’ की कीमत 18,990 रुपये रखी गई है। इसमें 6.3 इंच का फुलव्यू डिस्प्ले 2.0, 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का ड्यूअल पिछला कैमरा, 16 मेगापिक्सल का कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से लैस अगला कैमरा, 32 जीबी और 256 जीबी रैम है, जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

वीवो इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक केनी जेंग ने कहा, ‘‘‘वीवो वी9 यूथ’ के लांच के साथ हम अपने फ्लैगशिप वी9 के नए अवतार में हमारे युवा और आधुनिक ग्राहकों के लिए बेहतरीन फीचर्स लेकर आए हैं।’’

इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 3260 एमएएच की बैटरी लगी है तथा यह एंड्रायड 8.1 पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलता है।

‘वीवो वी9 यूथ’ वीवो के अन्य फ्लैगशिप डिवाइस की तरह की ‘गेम मोड’ के साथ आता है, जो यूजर्स को गेम खेलने के दौरान सभी मैसेजेज, कॉल्स और एलर्ट्स को ब्लॉक करने की सुविधा देती है।

(आईएएनएस)

[@ वस्त्र बताते हैं व्यक्तित्व,व्यवसाय,चरित्र के बारे में...]


[@ उम्र 92 वर्ष, 107 पत्नियां, 185 बच्चे लेकिन एक और शादी.... ]


[@ ऐसे करें पूजा, घर में कभी नहीं आएगी धन की कमी]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0