businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

विनफास्ट वीएफ8 इलेक्ट्रिक एसयूवी का डिजाइन भारत में पेटेंट, जल्द होगी एंट्री

Source : business.khaskhabar.com | May 29, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 vinfast vf8 electric suv design patented in india expected to enter india soon 817223ऑटो डेस्क। नई दिल्ली विनफास्ट वीएफ8 इलेक्ट्रिक एसयूवी को हाल ही में पेश किया गया है। यह इस ब्रांड के लाइनअप का इकलौता मॉडल है जिसे सेकंड-जनरेशन का अपडेट मिला है। अब, कंपनी ने भारत में 2026 vINFAST VF8 के लिए एक डिजाइन पेटेंट दर्ज किया है, खौस तौर पर ब्रांड ने इस कार के डिजाइन, फीचर्स और सॉफ्टवेयर को अपडेट किया है। 


मौजूदा मॉडलः 

कंपनी वर्तमान में भारतीय बाजार में कुल 3 मॉडल पेश करती है- Vinfast VF6, Vinfast VF7 और Vinfast VF MPV7। ऐसे में सवाल आता है कि क्या हाल ही में पेश की गई नई Vinfast VF8 भारत आ रही है या नहीं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

पेटेंट फाइल करने की वजहः 

जैसा कि पहले बताया गया है ब्रांड ने भारत में अपनी 2026 Vinfast VF8 इलेक्ट्रिक SUV के लिए एक डिजाइन पेटेंट दर्ज किया है। हालांकि, यह जल्द ही संभावित लॉन्च का संकेत दे सकता है। लेकिन, यह एक और बात की तरफ भी इशारा करता है कि ब्रांड अक्सर अपनी इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी की सुरक्षा के लिए डिजाइन पेटेंट फाइल करते हैं। 

इसकी वीडियो भी देखेंः 

देश में Vinfast VF7 इलेक्ट्रिक SUV, 2026 Vinfast VF8 की तुलना में ज्यादा फीचर्स देती है। इसलिए, यह संभव है कि ब्रांड भारत में Vinfast VF8 को न लॉन्च करे। 

कैसा है इसका डिजाइन? 

2026 Vinfast VF8 ब्रांड के सिग्नेचर विंग-शेप्ड LED DRLs और V-Shaped कनेक्टेड लाइटिंग सेटअप के साथ आती है। इसमें सामने की तरफ एक बड़ा बंद ग्लॉस ब्लैक ग्रिल है जिसमें वर्टिकल एक्टिव एयर वेंट्स और बंपर पर नीचे की तरफ स्लीक हॉरिजॉन्टल एयर वेंट्स दिए गए हैं। साइड्स की बात करें तो इसमें नए डिजाइन वाले 19-इंच के अलॉय व्हील्स और पतली ब्लैक-आउट बॉडी क्लैडिंग दी गई है। इसके पीछे के डिजाइन को भी बदला गया है और 2026 VF8 में V-Shaped कनेक्टेड टेललाइट दी गई है। 

फीचर्स और इंटीरयिरः 

2026 Vinfast VF8 को इंटीरियर और फीचर्स के मामले में भी अपडेट किया गया है। इसके इंटीरियर को नए तरीके से डिजाइन किया गया है और इसमें वायरलेस एप्पल कारप्ले और Android Auto कनेक्टिविटी के साथ एक नया 12.9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। 

कंपनी ने इसमें एक अलग डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी जोड़ा है। इसमें एक नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और स्टीयरिंग कॉलम पर लगा हुआ गियर सिलेकटर मिलता है। साथ ही, इसमें डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड सीट्स, रिक्लाइनिंग सीट्स, एक 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और ADAS सूट मिलता है। 

बैटरी रेंज और पावरः 

2026 Vinfast VF8 में फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। यह मोटर 228hp की अधिकतम पावर और 330nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इस इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देने के लिए 60.13kWh का बैटरी पैक दिया गया है। दावा किया गया है कि NEDC के मुताबिक यह फुल चार्ज में 500 किमी तक की रेंज दे सकती है। यह कार फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है जिसकी मदद से यह कार सिर्फ 30 मिनट में 10 से 70 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।

[@ खुलासा! गुप्त यूएफओ में दर्ज है ब्रिटेन में आए थे एलियन]


[@ गर्भावस्था के दौरान उल्टी, तो अपनाएं ये 5 उपाय]


[@ आज के दिन अमिताभ बच्चन को मिला था दूसरा जन्म]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0