businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वास्वी भरत राम एफएलओ की अध्यक्ष

Source : business.khaskhabar.com | Apr 19, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 vasvi bharat ram elected new president of ficci ladies organisation 201370मुंबई। वास्वी भरत राम ने फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन (एफएलओ) की नई अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल लिया है। यह संगठन दक्षिणपूर्व एशिया का महिलाओं का सबसे पुराना संगठन और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) की इकाई है।

भरत राम श्रीराम स्कूल की कार्यकारी समिति की संयुक्त उपाध्यक्ष और श्री एडुकेयर की सदस्य भी हैं। ये दोनों इकाइयां देश और विदेश में महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थानों संचालित करती हैं। वास्वी ने इंग्लैंड में अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद भारत लौटकर लौह अयस्क फर्नीचर का अपना कारोबार शुरू किया। उन्होंने छोटी सी अवधि में इस कारोबार को सफल बना दिया।

वास्वी को सफल कारोबारी, परिश्रमी और सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर जानता है। वह कई व्यापारिक और महिला कल्याण संस्थाओं से भी जुडी हुई हैं। इस मौके पर फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष वास्वी भरत राम ने कहा,महिलाओं को शिक्षित और सशक्त करना देश के तीव्र सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए उत्प्रेरक है। देश विकास के अगले चरण में प्रवेश कर रहा है। देश में अगले दस वर्ष में महिलाओं सहित 11 करोड लोगों को रोजगार मिलेगा। 2015 में मैककिंसे ग्लोबल इंस्टीट्यूट द्वारा कराए गए शोध से पता चला है कि यदि भारत 2025 तक महिला कामगारों की संख्या को 10 आधार अंकों यानी 6.8 करो़ड अधिक महिलाओं को रोजगार दे तो देश की जीडीपी 16 फीसदी तक बढ सकती है। (आईएएनएस)

[@ मिलेगा पुराने सभी बदलने का मौका: कार-फ्रिज कबाड में दो,नया माल खरीदो ]


[@ इस मंदिर में चढ़ाई जाती है चप्पलों की माला]


[@ घर में रखें यह विशेष शंख, खिंची चली आएंगी लक्ष्मी जी ]