businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

कम माइलेज से हैं परेशान, सीएनजी कार में आज करें ये पांच काम

Source : business.khaskhabar.com | Aug 29, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 troubled by low mileage do these five things in your cng car today 840507
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली 
आज के समय में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से बचने के लिए लोग बड़ी तादाद में CNG कारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। CNG का विकल्प न सिर्फ किफायती है बल्कि यह पर्यावरण लिए भी अच्छा है। लेकिन अक्सर CNG कार मालिकों की कुछ गलती की वजह से इसका माइलेज बहुत कम हो जाता है जिसे आप इन 5 तरीकों को फॉलो करके वापस पा सकते हैं। 

सही टायर प्रेशर: 
CNG सिलिंडर के वजन की वजह से कार के पिछले हिस्से पर एक्सट्रा लोड रहता है। टायरों में हवा कम होने की वजह से रोड के साथ घर्षण (Friction) बढ़ता है और इंजन को गाड़ी खींचने के लिए ज्यादा पावर लगानी पड़ती है। इसके लिए हर हफ्ते टायरों में सही हवा का प्रेशर जरूर चेक कराएं। 

एयर-फिल्टर की सफाई: 

इंजन को सही कंबशन के लिए पर्याप्त हवा की जरूरत होती है। अगर एयर फिल्टर में धूल जमी होगी तो इंजन ज्यादा CNG एब्जॉर्ब करेगा। इसके लिए हर 5,000 किमी पर एयर फिल्टर की सफाई या बदलाव जरूर कराएं। 

स्पार्क प्लग और ट्यूनिंग: 

CNG को जलने के लिए पेट्रोल की तुलना में ज्यादा स्पार्क की जरूरत होती है। गंदे या पुराने स्पार्क प्लग से कार झटके लेने लगती है जिसमें गैस की खपत काफी बढ़ जाती है। समय-समय पर CNG किट की सही ट्यूनिंग और स्पार्क प्लग की जांच कराना बेहद जरूरी है। 

स्मूथ ड्राइविंग: 

अचानक तेज एक्सीलेटर दबाने या बार-बार हार्ड ब्रेक लगाने से फ्यूल की खपत तेजी से बढ़ती है। हमेशा गाड़ी को 50 से 70kmpl की स्थिर रफ्तार पर चलाएं और सही समय पर गियर बदलें। 

गैस भराने का समय: 
सुबह जल्दी या रात के समय तापमान कम रहता है। ठंडे मौसम में गैस ज्यादा कंप्रेस हो पाती है जिससे सिलिंडर में सही प्रेशर के साथ ज्यादा गैस आती है और माइलेज भी बेहतर मिलता है। इन 5 छोटी आदतो को अपनाकर आप बिना किसी बड़े खर्च के अपनी CNG कार का माइलेज फिर से बढ़ा सकते हैं और रोजाना फ्यूल पर होने वाली भारी बचत शुरू कर सकते हैं।

[@ व्यापार में सफलता के अचूक उपाय]


[@ खुद को160बार कटवाया जहरीले सांपों से, क्यों!]


[@ महिलाओं की शर्ट के बटन बाई तरफ ही क्यों!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0