businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारी माल ढुलाई और लंबी दूरी के लिए ये ट्रक है बेस्ट

Source : business.khaskhabar.com | May 31, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 these trucks are the best for heavy duty hauling and long distance transport 817635ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

भारी माल ढुलाई और लंबी दूरी के लिए सबसे बेस्ट ट्रक टाटा और आयशर के हैं। जो कि चालक को आरामदायक यात्रा और सुरक्षा प्रदान करते हैं। वहीं माल ढुलाई की मांग में बढ़ोतरी और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की रफ्तार तेज होने से ट्रक परिवहन व्यवसाय में सकारात्मक माहौल बना हुआ है। 

परिवहन कंपनियों को अधिक बुकिंग मिल रही हैं, जिससे ट्रक मालिकों और ड्राइवरों की आय में सुधार की उम्मीद है। साथ ही, नए और ईंधन-कुशल ट्रकों की बिक्री में भी वृद्धि देखी जा रही है, जो उद्योग के लिए उत्साहजनक संकेत माना जा रहा है। 

बेहतर सड़क नेटवर्क, एक्सप्रेसवे और बढ़ती औद्योगिक गतिविधियों के कारण आने वाले महीनों में ट्रक परिवहन क्षेत्र और मजबूत हो सकता है। इससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे और देश की सप्लाई चेन को मजबूती मिलेगी। 

भारी माल ढुलाई के लिए ये ट्रक बेस्टः 
टाटा प्रीमा 5530.S, टाटा सिग्मा 5530.S, अशोक लीलेंड 5525, भारत बेंज 5532टी, आयशर प्रो 6048 हैं। 

मध्यम श्रेणी में ये है बढ़ियाः 
टाटा अल्ट्रा टी.16, अशोक लीलेंड ईकोमेट 1615, आयशर प्रो 2114एक्सपी, भारत बेंज 1617 आर हैं। 


छोटे कमर्शियल ट्रकः 
टाटा 407 गोल्ड एसएफसी, टाटा इन्ट्रा वी70, महिन्द्रा फ्यूरिओ 7, अशोक लीलेंड दोस्त प्लस हैं। 

ये भी अच्छे विकल्पः 

यदि लंबी दूरी और ज्यादा लोड के लिए ट्रक चाहिए, तो Tata Prima, BharatBenz 5532T और Ashok Leyland 5525 अच्छे विकल्प माने जाते हैं। यदि शहर और आसपास के माल परिवहन के लिए चाहिए, तो Tata 407 Gold, Tata Intra V70 और Ashok Leyland Dost+ काफी लोकप्रिय हैं।

[@ Pics: एलियंस से संबंध, 13 बच्चों को दिया जन्म]


[@ इन कार्यो को करने से आएगी घर में परेशानी]


[@ मां-बाप का गाना सुन कोमा से जागी 4साल की बच्ची ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0