businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

आपकी गाड़ी अचानक ब्रेक लगने पर भी नहीं फिसलेगी, ये पांच सबसे सुरक्षित स्कूटर्स

Source : business.khaskhabar.com | Aug 11, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 these five safest scooters wont skid even if you brake suddenly 835688
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

हर ग्राहक को ऐसी गाड़ी चाहिए जो चालक को सुरक्षा प्रदान कर सके। एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) अचानक ब्रेक लगाने पर पहियों को लॉक होने से बचाता है और राइडर को वाहन पर बेहतर नियंत्रण देता है। 85 हजार से डेढ लाख के बजट में भारत के पांच सबसे शानदार ABS स्कूटर्स उपलब्ध हैं। आइए इन सभी मॉडल्स की कीमत, इंजन, माइलेज और ब्रेकिंग फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

सुजुकी एक्सेस 125 ABSः 

किफायती ABS स्कूटरों की लिस्ट में सुजुकी एक्सेस125 एक प्रमुख विकल्प है। इसके एबीएस वेरिएंट राइड कनेक्ट एबीएस और राइड कनेक्ट टीएफटी एबीएस की कीमत लगभग 96,230 से 1.01 लाख (एक्स-शोरूम) है। वहीं, इसका नॉन-ABS वेरिएंट करीब 82,185 से शुरू होता है। इसमें 124cc एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8.4 bhp की पावर और 10.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को CVT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है और इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज करीब 45 kmpl है। इसके ABS वेरिएंट में फ्रंट व्हील पर सिंगल-चैनल ABS मिलता है, जबकि अन्य वेरिएंट में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम यानी CBS दिया गया है। 

वीएलएफ मोबस्टर 135ः 

अगर आप कुछ अलग और स्पोर्टी डिजाइन वाला स्कूटर चाहते हैं, तो वीएलएफ मोबस्टर 135 आपके लिए एक विकल्प हो सकता है। इसकी कीमत करीब 1.37 लाख एक्स-शोरूम है। नाम में 135 होने के बावजूद इसमें 125cc लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो करीब 11.93 bhp की पावर और 11.7 Nm का टॉर्क देता है। इसकी टॉप स्पीड करीब 100-105 kmph बताई गई है और ARAI क्लेम्ड माइलेज करीब 46 kmpl है। इस स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसका डुअल-चैनल ABS है, जो इस लिस्ट में इसे अलग बनाता है। हालांकि, यह नया और कम वॉल्यूम वाला मॉडल है, इसलिए खरीदने से पहले अपने शहर में सर्विस नेटवर्क और उपलब्धता जरूर जांच लें। 

टीवीएस एनटॉर्क 150ः 

टीवीएस एनटॉर्क 150 भी इस लिस्ट में एक मजबूत विकल्प है। इसकी कीमत करीब 1.11 लाख से 1.20 लाख एक्स-शोरूम है। इसमें 149.7cc इंजन मिलता है, जो करीब 13.01 bhp की पावर देता है और इसे सीवीटी गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज करीब 40 kmpl है। फीचर्स की बात करें तो इसमें सिंगल-चैनल ABS स्टैंडर्ड मिलता है। इसके अलावा स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, हाइब्रिड TFT-LCD कंसोल और टॉप ट्रिम में दो राइडिंग मोड दिए गए हैं। 

हीरो जूम 160ः 

हीरो जूम 160 भी ABS के साथ आने वाला किफायती विकल्प है। इसकी कीमत करीब 1.43 लाख एक्स-शोरूम है। इसमें 156cc लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 14.6 bhp की पावर और 14 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज करीब 40 kmpl है, जबकि शहर में वास्तविक माइलेज करीब 36-38 kmpl के आसपास बताया गया है। जूम 160 में डिस्क ब्रेक के साथ ABS स्टैंडर्ड मिलता है। इसमें 14-इंच के पहिए दिए गए हैं, जो बेहतर स्टेबिलिटी देने में मदद करते हैं। 

यामाहा एयरोक्स 155ः 

स्पोर्टी स्कूटर पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए यामाहा एयरोक्स 155 भी इस बजट में एक विकल्प है। इसकी कीमत करीब 1.45 लाख एक्स-शोरूम है। इसमें 155cc लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जिसे R15 से लिया गया है। यह इंजन करीब 14.8 bhp की पावर और 13.9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, यानी इस लिस्ट में यह सबसे पावरफुल स्कूटर है। इसका वास्तविक माइलेज करीब 40-45 kmpl बताया गया है, हालांकि यह राइडिंग स्टाइल पर निर्भर करता है। सुरक्षा के लिए इसमें सिंगल-चैनल ABS स्टैंडर्ड दिया गया है, जो अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में सुरक्षा बढ़ाने में मदद करता है।

[@ इस अभिनेत्री को पांच बार किया प्रपोज]


[@ Pics: जब "बुलेटरानी" बनकर आई दुल्हन और...]


[@ आज के दिन अमिताभ बच्चन को मिला था दूसरा जन्म]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0