businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बीते महीने इन गाड़ियों ने मचाया धमाल, परिवार के लिए कौन सी सेवन सीटर गाड़ी है बेस्ट... आइए जानिए

Source : business.khaskhabar.com | May 11, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 these cars were a hit last month which seven seater car is best for a family lets find out 812787
ऑटो डेस्‍क। नई दिल्‍ली 

पूरे देश में हर परिवार को कार के8 जरूरत है, इसलिए हर परिवार 7 सीटर गाड़ी लेना पसंद करता है। देशभर में कई वाहन निर्माताओं की ओर से सात सीटों के विकल्‍प के साथ वाहनों को ऑफर किया जाता है। अप्रैल के दौरान बाजार में किस निर्माता की किस गाड़ी को Top-5 में जगह मिली है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। 

पहले नंबर पर रही मारुति अर्टिगाः 

देश की प्रमुख वाहन निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से सात सीटों के विकल्‍प के साथ Maruti Ertiga को ऑफर किया जाता है। अपने सेगमेंट में इस एमपीवी को सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है। बीते महीने के दौरान बजट सेगमेंट में आने वाली इस एमपीवी की कुल 19063 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई है। जबकि ईयर ऑन ईयर बेसिस पर बिक्री में करीब 21 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

दूसरे पायदान पर आई महिंद्रा स्कार्पियोः 

महिंद्रा की ओर से स्‍कॉर्पियो को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। निर्माता की इस सात सीटों वाली एसयूवी की बीते महीने सबसे ज्‍यादा मांग रही है। आंकड़ों के मुताबिक इस सात सीटों वाली एसयूवी की बीते महीने 14719 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल इसी के मुकाबले इस साल पांच फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। 

तीसरे नंबर पर रही टोयोटा इनोवाः 

वाहन निर्माता टोयोटा की ओर से लंबे समय से इनोवा को ऑफर किया जाता है। यह लग्‍जरी एमपीवी भी अपने सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली गाड़ी है। बीते महीने के दौरान इसकी कुल 9630 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल के मुकाबले इस साल 25 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

अगले नंबर पर रही महिंद्रा बोलेरोः 
बीते महीने के दौरान जिन सात सीटों वाली कारों की सबसे ज्‍यादा मांग रही, उनमें Mahindra Bolero भी शामिल रही है। इस एसयूवी की बीते महीने के दौरान 8917 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। 2025 में इसी अवधि के मुकाबले बिक्री में 6.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। 

Top 5 में शामिल हुई Mahindra XUV 7XO: 
महिंद्रा की ओर से सात सीटों वाली एसयूवी के तौर पर Mahindra XUV 700/ XUV 7XO की बिक्री की जाती है। बीते महीने के दौरान इस गाड़ी की 8630 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इसकी बिक्री में 26 फीसदी से ज्‍यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

[@ यह उपाय करने से शांत होंगे शनि दोष]


[@ 5 अनोखे होम टिप्स से पाएं खूबसूरत त्वचा ]


[@ पर्स में पैसा नहीं टिकता तो करें ये सरल उपाय ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0