बाजार में तहलका मचाने आ रही है स्कार्पियो एन
Source : business.khaskhabar.com | May 18, 2026 | 
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली महिंद्रा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली Mahindra Scorpio N के Facelift वर्जन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इसमें किस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं।
किस तरह के फीचर्स के साथ इसे ऑफर किया जा सकता है।
हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। महिंद्रा की ओर से भारत में मिड साइज एसयूवी के तौर पर स्कॉर्पियो एन को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा अपनी एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जिसमें कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं।
ये हो सकते हैं बदलावः मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट में कई बदलाव किए जा सकते हैं। इसके डिजाइन में हल्के बदलाव हो सकते हैं। इसके साथ ही इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर भी किया जा सकता है।
ये होंगे फीचर्सः जानकारी के मुताबिक निर्माता की ओर से टेस्ट की जा रही यूनिट से कुछ फीचर्स की जानकारी मिली है। जिसके मुताबिक एसयूवी को 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेंटर कंसोल डिजाइन में बदलाव, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ ही पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS, हाई बीम असिस्ट, स्पीड लिमिट असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स को भी जोड़ा जा सकता है।
इतना दमदार इंजनः महिंद्रा की ओर से एसयूवी के इंजन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें मौजूदा दो लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन के विकल्प को ही दिया जा सकता है। जिसके साथ इसे छह स्पीड का मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी दिया जाएगा। एसयूवी को ऑफ रोडिंग क्षमता के साथ भी ऑफर किया जाएगा। निर्माता की ओर से एसयूवी के फेसलिफ्ट की जानकारी सार्वजनिक तौर पर नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि महिंद्रा स्कॉर्पियो के फेसलिफ्ट वर्जन को भारत में 2026 के मध्य तक पेश किया जा सकता है।
इतनी हो सकती है कीमतः निर्माता की ओर से लॉन्च के समय ही एसयूवी के फेसलिफ्ट की कीमत की जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्मीद है कि मौजूदा वेरिएंट्स के मुताबिक फेसलिफ्ट एसयूवी की कीमत में 20 हजार रुपये से एक लाख रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
[@ यहां सिर्फ एक बच्ची के लिए रोज आती है ट्रेन ]
[@ 6 साल तक नहीं गया ऑफिस फिर भी मिला बेस्ट अवार्ड क्यों ...]
[@ कछुआ से लाए घर में ढेर सारी सुख और समृद्धि]