टेस्ला ने 2026 मॉडल वाई प्रीमियम RWD में किया बदलाव, जानें नए फीचर्स
Source : business.khaskhabar.com | May 29, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली टेस्ला ने 2026 मॉडल वाई प्रीमियम RWD वेरिएंट में बदलाव किया है। अपने मॉडल रियर-व्हील ड्राइव (RWD) वेरिएंट की कीमत में बदलाव किया है जिसकी शुरुआती कीमत अब 50.89 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) हो गई है।
Tesla Model Y Premium RWD वेरिएंट सिंगल चार्ज पर 500 किमी तक की (WLTP) सर्टिफाइड रेंज देता है। ग्राहकों को इसकी डिलीवरी जुलाई 2026 से मिलता शुरू होगी। इस अमेरिकी ब्रांड ने मॉडल वाई के लॉंग रेंज प्रीमियम RWD वेरिएंट को बंद कर दिया है जिसके कीमत 67.89 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) थी।
मौजूदा वेरिएंट्स और कीमतः लॉंग रेंज प्रीमियम आरडब्ल्यूडी वेरिएंट के बंद होने के बाद Tesla अब भारत में Model Y के दो वेरिएंट पेश करती है- Premium RWD और L Premium AWD। लॉंग रेंज प्रीमियम RWD वेरिएंट की कीमत 67.89 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) हुआ करती थी। वहीं, अब पांच सीटों वाले मॉडल वाली AWD से 11.1 लाख कम कीमत पर आता है।
स्टोरेज स्पीड और रेंजः Model Y Premium में 2,138 लीटर का स्टोरेज मिलता है। इसमें पावर-फोल्डिंग सीटों के साथ पर्याप्त सामान रखने की जगह और 5 यात्रियों तक बैठने के लिए वर्सेटाइल व्यवस्था दी गई है। इसके अलावा, अल्ट्रा-रिस्पॉंसिव मोटर्स के साथ यह कार महज 5.9 सेकंड में 0 से 100 की स्पीड पकड़ लेती है और इसकी रेंज 500 किमी (WLTP) है।
सेफ्टी रेटिंगः लेटेस्ट 6 सीटों वाले मॉडल वाई के साथ दोनों मॉडलों को दुनिया के कई नामी सुरक्षा संगठनों से टॉप सेफ्टी रेटिंग मिली है। इनमें NHTSA और IIHS, Euro NCAP, ANCAP और C-IASI शामिल हैं। यह कार सुरक्षा, एफिशिएंसी, परफॉर्मेंस और एडवांस टेक्नोलॉजी के नए मानक स्थापित करती है।
ईजी EMI और डाउन पेमेंटः कार खरीदने के अनुभव को और आसान बनाने के लिए ग्राहक अब केवल 6 लाख के डाउन पेमेंट पर Tesla Model Y Premium RWD खरीद सकते हैं। इसके बाद इसकी EMI सिर्फ 39,990 से शुरू होती है जिससे प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाड़ियों को खरीदना आसान हो जाता है।
Tesla Model Y Premium को अपनाने से ग्राहक ईंधन और मेंटेनेंस लागत के जरिए हर महीने 20,000 तक की बचत कर सकते हैं। यह मिड-सेगमेंट की SUV और सेडान मालिकों को सिर्फ 19,990 हर महीने Efective Ownership Cost के साथ Tesla में अपग्रेड करने का मौका भी देता है।
[@ गजब! अजगर और मगर के बीच रहता है ये परिवार]
[@ 5 अनोखे होम टिप्स से पाएं खूबसूरत त्वचा
]
[@ इस दिशा में हो मंदिर, तो घर में होती है कलह]