businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

चाय का निर्यात 8.3 फीसदी बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Jan 07, 2018 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 tea exports rise over 83 percent in january november of 2017 284644कोलकाता। बीते साल के शुरुआती 11 महीनों में भारत से चाय निर्यात में 8.3 फीसदी का इजाफा हुआ है। भारत ने जनवरी-नवंबर 2017 में 21.69 करोड़ किलोग्राम चाय का निर्यात किया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में भारत का चाय निर्यात 20.03 करोड़ किलोग्राम था।

टी बोर्ड इंडिया के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, देसी मुद्रा के मूल्य में भारत ने 4,269.47 करोड़ रुपये का चाय निर्यात 2017 के आरंभिक 11 महीनों में किया है, जबकि यह आंकड़ा पिछले साल 4,016.26 करोड़ रुपये था।

रूस, यूके्रन, कजाकिस्तान और अन्य देशों समेत राष्ट्रमंडल देशों को भारत ने 2017 की समीक्षाधीन अवधि में 561.1 लाख किलोग्राम चाय का निर्यात किया, जबकि पिछले साल इन देशों ने 541.4 लाख किलोग्राम चाय भारत से खरीदा था।  

भारत का चाय निर्यात जहां ईरान, मिस्र, चीन और पाकिस्तान को बढ़ा है, वहीं ब्रिटेन और जर्मनी को निर्यात कम हुआ है।

भारत ने समीक्षाधीन अवधि में पाकिस्तान को 122.9 लाख किलोग्राम चाय बेची, जबकि समान अवधि में एक साल पहले पाकिस्तान ने 112.2 लाख किलोग्राम चाय भारत से खरीदी थी।

नवंबर 2017 में भारत का चाय उत्पादन 11.89 करोड़ किलोग्राम था, जोकि पिछले साल की समान अवधि से 7.79 फीसदी कम था।

पश्चिम बंगाल और असम समेत उत्तर भारत में चाय का उत्पादन 113.9 लाख किलोग्राम घटकर 9.83 करोड़ किलोग्राम रहा। वहीं दक्षिण भारत में 7.03 फीसदी की बढ़त के साथ चाय का उत्पादन 205.5 लाख किलोग्राम रहा।
(आईएएनएस)

[@ 6बातें जो पुरुष बीवियों में चाहते है,पर कह नहीं पाते]


[@ निया शर्मा ने पोस्ट की बच्चे के साथ गंदी वीडियो, प्रशंसक शर्मसार]


[@ ऐसा शक्तिशाली मंत्र कि सुनने से ही किस्मत बदल जाए]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0