businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टाटा मोटर्स वाणिज्यिक वाहनों के लिए ईवी और हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी में निवेश जारी रखेगा : एन चंद्रशेखरन

Source : business.khaskhabar.com | Jun 08, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 tata motors will continue to invest in ev and hydrogen technologies for commercial vehicles n chandrasekaran 819603नई दिल्ली । दुनिया के क्लीन मोबिलिटी की तरफ बढ़ने से टाटा मोटर्स अपने वाणिज्यिक वाहन व्यवसाय के लिए इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन-आधारित टेक्नोलॉजी में निवेश करना जारी रखेगी। यह बयान चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने कंपनी की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों को दिए संदेश में दिया। 
चंद्रशेखरन ने कहा कि सस्टेनेबल मोबिलिटी की दिशा में बदलाव किसी एक तकनीक पर निर्भर नहीं रह सकता और इसके लिए इलेक्ट्रिक वाहनों, हाइड्रोजन-संचालित समाधानों और स्वच्छ आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) तकनीकों के मिश्रण की आवश्यकता होगी।
उन्होंने बताया कि टाटा मोटर्स शून्य-उत्सर्जन वाले इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों के अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। साथ ही, विशेष रूप से भारी-भरकम परिवहन क्षेत्रों के लिए हाइड्रोजन तकनीकों में निवेश करना जारी रखेगी।
टाटा मोटर्स के चेयरमैन ने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने, सुरक्षा संबंधी बढ़ती अपेक्षाओं और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में बदलावों के कारण ग्लोबल मोबिलिटी में तेजी से परिवर्तन हो रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि डिजिटल टेक्नोलॉजी और एआई में हो रही प्रगति से मोबिलिटी उत्पादों के डिजाइन, उपयोग और समर्थन के तरीके में बदलाव आ रहा है।
चंद्रशेखरन के अनुसार, भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं और विभिन्न क्षेत्रों में असमान आर्थिक सुधार उद्योग के लिए चुनौतियां बढ़ा रहे हैं, जिससे दीर्घकालिक प्रतिस्पर्धा के लिए चुस्त और मजबूत होना महत्वपूर्ण हो गया है।
भविष्य की बात करते हुए उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स का ध्यान मुनाफे को बढ़ाने पर केंद्रित है और उभरते मोबिलिटी अवसरों का लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है।
कंपनी कनेक्टेड व्हीकल प्लेटफॉर्म, उन्नत ड्राइवर सहायता प्रणाली, डेटा-आधारित फ्लीट सेवाएं, डिजिटल मोबिलिटी समाधान और अगली पीढ़ी के पावरट्रेन जैसी भविष्य की प्रौद्योगिकियों में निवेश करते हुए अनुशासित पूंजी आवंटन बनाए रखने की योजना बना रही है।
चंद्रशेखरन ने वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन पर भी प्रकाश डाला। टाटा मोटर्स ने इस वर्ष 83,855 करोड़ रुपए का अब तक का उच्चतम राजस्व दर्ज किया, जबकि वित्त वर्ष 2025 में यह 76,359 करोड़ रुपए था - जो वार्षिक आधार पर 9.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
उन्होंने शेयरधारकों से आगे कहा कि कि मुनाफे में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, ऑटोमोटिव व्यवसाय ने नियोजित पूंजी पर 72.3 प्रतिशत का प्रतिफल दिया है, जो वैश्विक वाणिज्यिक वाहन उद्योग में उच्चतम स्तरों में से एक है।
चेयरमैन ने कहा कि कंपनी उद्योग में अग्रणी विकास, मुनाफा और प्रतिफल पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगी, साथ ही ऐसी क्षमताओं का निर्माण करेगी जो सुरक्षित, कुशल और इंटेलिजेंस कमर्शियल मोबिलिटी के भविष्य को परिभाषित करेंगी।
--आईएएनएस
 

[@ इस दिशा में हो मंदिर, तो घर में होती है कलह]


[@ अरे वाह...बकरी के बच्चे के साथ योगा:देखें PIX]


[@ ऑडी से भी महंगी है ये भैंस, देती है 29 लीटर दूध]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0