businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टाटा मोटर्स की बिक्री बढी

Source : business.khaskhabar.com | Dec 02, 2014 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 tata motors sale rose two percent to 41720 unitsनई दिल्ली। टाटा मोटर्स की नवंबर माह की बिक्री दो प्रतिशत बढकर 41,720 इकाई रही, जो पिछले साल इसी महीने में 40,863 इकाई रही थी। टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा है कि घरेलू बाजार में उसकी वाणिज्यिक व यात्री वाहनों की बिक्री 37,427 इकाई पर स्थिर रही। घरेलू बाजार में कंपनी की यात्री वाहनों की बिक्री 16 प्रतिशत बढकर 12,021 इकाई रही, जो पिछले साल इसी महीने में 10,376 इकाई थी। वाणिज्यिक वाहन खंड में कंपनी की घरेलू बाजार में बिक्री पांच प्रतिशत घटकर 25,406 इकाई पर आ गई, जो पिछले साल नवंबर में 26,816 इकाई थी। नवंबर में कंपनी का निर्यात 17 प्रतिशत बढकर 4,293 इकाई पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 3,671 इकाई था।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0