businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टाटा मोटर्स की जुलाई में वैश्विक थोक बिक्री 5 फीसदी घटी

Source : business.khaskhabar.com | Aug 12, 2018 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 tata motors group july global wholesales down 5 percent 333401मुंबई। टाटा मोटर्स समूह की वैश्विक थोक बिक्री में जुलाई में पांच फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जिसमें जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की बिक्री के आंकड़े भी शामिल हैं।

समूह के मुताबिक, समीक्षाधीन माह में उसकी वैश्विक थोक बिक्री साल 2017 की जुलाई की तुलना में घटकर 92,639 वाहनों की रही।

समूह ने एक बयान में कहा, ‘‘हालांकि टाटा मोटर्स के सभी वाणिज्यिक वाहनों और टाटा देइबू रेंज के वाहनों की वैश्विक थोक बिक्री में जुलाई में पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 29 फीसदी तेजी दर्ज की गई है, जोकि कुल 40,443 वाहनों की रही।’’

समूह ने कहा, ‘‘सभी यात्री वाहनों की वैश्विक बिक्री में जुलाई में पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 22 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और कुल 52,196 वाहनों की बिक्री हुई।’’

बयान में मुताबिक, जेएलआर की वैश्विक थोक बिक्री कुल 35,007 वाहनों की हुई।
(आईएएनएस)

[@ गर्भवति बकरी से 8 लोगों ने किया गैंगरेप, मौत के बाद पुलिस से की शिकायत]


[@ घर की डॉक्टर सौंफ ]


[@ नौकरी पाने के अचूक और सरल उपाय ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0