businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टाटा मोटर की बिक्री नवंबर में 25 फीसदी घटी

Source : business.khaskhabar.com | Dec 02, 2019 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 tata motors domestic sales slump 25 percent in november 416288नई दिल्ली। टाटा मोटर्स ने रविवार को बताया कि घरेलू बाजार में उसके वाहनों की बिक्री में नवंबर के दौरान पिछले साल के मुकाबले 25 फीसदी की गिरावट आई। टाटा मोटर्स ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज में की गई रेग्यूलेटरी फाइलिंग में बताया कि कंपनी ने बीते महीने 38,057 वाहन बेचे जबकि पिछले साल नवंबर में 50,470 वाहनों की बिक्री हुई थी।

निर्यात समेत कंपनी के वाहनों की कुल बिक्री पिछले साल से करीब 25 फीसदी घटकर 41,124 वाहन रह गई।

कंपनी ने रेग्यूलेटरी फाइलिंग में कहा, "टाटा मोटर्स लिमिटेड ने घरेलू व अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बीते महीने नवंबर में हुई बिक्री के आंकड़ों की घोषणा की है जो 41,124 वाहन जबकि पिछले साल नवंबर 2018 में कंपनी ने 55,074 वाहन बेचे थे।"

टाटा मोटर्स ने नवंबर में देश में 27,657 व्यावसायिक वाहन बेचे जाकि पिछले साल के इसी महीने की बिक्री के आंकड़े 33,488 से 17 फीसदी कम है।

कंपनी ने नवंबर के दौरान 2,931 वाहन निर्यात किए जोकि पिछले साल से 34 फीसदी कम है।
(आईएएनएस)

[@ इस एक्ट्रेस ने माना, खाना बनाने से दूर होता है तनाव]


[@ कमाल के टिप्स पाएं: खूबसूरत कमसिन त्वचा]


[@ इंटरनेट पर वायरल हो रहा है यह मैजिक केक..]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0