businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टाटा की एल्ट्रोज सीएनजी बाजार में आई, बिना क्लच के बदले जाएंगे गियर और डिग्गी में मिलेगी पूरी जगह

Source : business.khaskhabar.com | May 13, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 tata altroz ​​cng launched gears can be changed without a clutch and the trunk will be spacious 813294
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

पश्चिमी एशिया में चल युद्ध के बाद बाजार में सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों का ट्रेंड हैं। भारत में टाटा मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से प्रीमियम हैचबैक कार के तौर पर Tata Altroz CNG को भी ऑफर किया जाता है। इस कार को अब AMT ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च कर दिया गया है। किस कीमत पर इसे ऑफर किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। 

लान्च हुई AMT सीएनजी अल्ट्रोजः 

टाटा मोटर्स की ओर से अल्ट्रोज कार के सीएनजी वेरिएंट को एएमटी ट्रांसमिशन के साथ भी लान्च कर दिया गया है। इसके पहले इसके सीएनजी वेरिएंट को सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन में ऑफर किया जा रहा था। 

इतना दमदार इंजनः 

टाटा अल्ट्रोज सीएनजी के एएमटी ट्रांसमिशन को 1.2 लीटर iCNG इंजन के साथ ऑफर किया गया है। जिससे इस कार को 73.5 पीएस की पावर और 103 न्यूटर मीटर का टॉर्क मिलता है। 

ऐसे हैं फीचर्सः 
टाटा की ओर से अल्ट्रोज में कई नए फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें एलईडी डीआरएल, हेडलाइट और कनेक्टिड टेल लाइट्स, 16 इंच अलॉय व्हील्स, 360 डिग्री कैमरा, फ्लश डोर हैंडल, तीन टोन इंटीरियर, डी कट स्टेयरिंग व्हील, क्रूज कंट्रोल, एंबिएंट लाइट, रियर डिफॉगर, रियर वाइपर, रेन सेंसिंग वाइपर, 26.03 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, एयर प्यूरीफायर, 26.03 सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रियल टाइम नेविगेशन, वायरलेस फोन चार्जर, एक्सप्रेस कूल एसी, इलेक्ट्रिक सनरूफ, रियर एसी वेंट जैसे फीचर्स को दिया गया है। 

इतनी है कीमतः 

निर्माता की ओर से इस कार के सीएनजी एएमटी को 8.70 लाख रुपए की एक्स शोरूम कीमत पर लान्च किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 10.77 लाख रुपए है। 

इनसे होगा मुकाबलाः 

Tata Motors की ओर से Altroz को प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Suzuki Baleno, Toyota Glanza, Hyundai i20 जैसी कारों के साथ होता है। इनके अलावा इसे कीमत के मामले में कुछ कॉम्पैक्ट एसयूवी से भी चुनौती मिलती है।

[@ यह उपाय करने से शांत होंगे शनि दोष]


[@ कमाल के टिप्स पाएं: खूबसूरत कमसिन त्वचा]


[@ घर के कई वास्तु दोष दूर करती है तुलसी ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0