businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

श्रमिक संघों का 2 सितंबर को देशव्यापी बंद!

Source : business.khaskhabar.com | Aug 27, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 talks fail, labour unions adament on nationwide bundh on september 2 against new labour lawsनई दिल्ली। केंद्रीय श्रमिक संघों ने गुरूवार को केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली के नेतृत्व में कुछ मंत्रियों के साथ हुई एक और बैठक विफल रहने के बाद श्रम कानून में संशोधन के खिलाफ दो सितंबर को प्रस्तावित देशव्यापी बंद वापस लेने से इनकार कर दिया। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस-एटक के सचिव डीएल सचदेव ने बैठक के बाद कहा कि कोई सहमति नहीं बन पाई और हडताल का प्रस्ताव यथावत है। उन्होंने कहा कि आगामी रणनीति तय करने के लिए सभी श्रमिक संघों की शुक्रवार को बैठक होगी। केंद्रीय श्रमिक संघों ने श्रम कानून में संशोधन के विरोध में दो सितंबर को देशव्यापी बंद आहूत की है। श्रमिक संघों की 12 सूत्री मांगों पर मंत्रियों के समूह ने बुधवार को भी उनके साथ बैठक की थी। बैठक का हालांकि कोई अंजाम नहीं निकला। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0