businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एमजी हेक्टर के बेस वेरिएंट को दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट में घर ले जाईए, पढ़ें कितनी आएगी ईएमआई

Source : business.khaskhabar.com | May 24, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 take home the base variant of the mg hector with a down payment of ₹2 lakh—read on to find out what the emi will be 815905
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

एमजी मोटर्स की ओर से भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से मिड साइज एसयूवी एमजी हेक्टर को भी बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। अगर आप भी इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद हर महीने कितने रुपये की ईएमआई देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। 

एमजी हेक्टर की कीमतः 
एमजी मोटर्स की ओर से हेक्टर को भी ऑफर किया जाता है। इसके बेस वेरिएंट को 11.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसे दिल्ली में खरीदने पर ऑन रोड कीमत करीब 13.87 लाख रुपये हो जाती है। इस कीमत में 11.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ ही करीब 1.20 लाख रुपये आरटीओ और इंश्योरेंस के करीब 57 हजार रुपये देने होंगे। इसके अलावा इसके लिए टीसीएस चार्ज के करीब 12 हजार रुपये देने होंगे। जिसके बाद इसकी ऑन रोड कीमत 13.87 लाख रुपये हो जाती है। 

दो लाख रुपये डाउन पेमेंट के बाद इतनी ईएमआईः 

अगर इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 11.87 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 11.87 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 19110 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी। 

इतनी महंगी पड़ेगी कारः 
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 11.87 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 19110 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप MG Hector के लिए करीब 4.17 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आप कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 18.05 लाख रुपये देंगे। 

इनसे होगा मुकाबलाः 

एमजी की ओर से Hector को मिड साइज एसयूवी के तौर पर लाया जाता है। बाजार में इसे कई एसयूवी से चुनौती मिलती है, लेकिन इसका सीधा मुकाबला Tata Safari, Mahindra Scorpio, Mahindra XUV 7X0, Maruti Grand Vitara, Kia Seltos, Hyundai Creta, Honda Elevate जैसी एसयूवी के साथ होता है।

[@ खुलासा! गुप्त यूएफओ में दर्ज है ब्रिटेन में आए थे एलियन]


[@ फिल्म का ट्रेलर ही 7 घंटे का तो पूरी फिल्म....]


[@ कछुआ से लाए घर में ढेर सारी सुख और समृद्धि]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0