businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सिट्रॉएन एयरक्रास के बेस वेरिएंट को दो लाख रुपए में घर ले जाएं, इतनी जाएगी ईएमआई

Source : business.khaskhabar.com | May 28, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 take home the base variant of the citroen aircross for rs 2 lakh this is the emi 816926
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

सिट्रॉएन की ओर से एसयूवी सेगमेंट में एयरक्रास के बेस वेरिएंट को दो लाख रुपए की डाउन पेमेंट में घर ला सकते हैं। इसके बाद सात सालों को हर महीने कितने रुपये की ईएमआई आएगी हम इस खबर में आपको बता रहे हैं। 

सिट्रॉएन की ओर से एसयूवी सेगमेंट में Citroen Aircross को ऑफर किया जाता है। इसके बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.89 लाख रुपये है। अगर इसे दिल्ली में खरीदा जाता है तो करीब 62 हजार रुपये के रजिस्ट्रेशन के साथ ही करीब 45 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद इसकी ऑन रोड कीमत 9.97 लाख रुपये हो जाती है। 

इतनी आएगी ईएमआईः 
अगर Citroen Aircross के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 7.97 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 7.97 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 12818 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी। 

इतनी महंगी पड़ेगी कारः 
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 7.97 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 12818 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Citroen Aircross बेस वेरिएंट के लिए करीब 2.80 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 12.76 लाख रुपये हो जाएगी। 

इनसे होता है मुकाबलाः 

Citroen की ओर से Aircross को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टॉस, होंडा एलीवेट, स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन ताइगुन जैसी मिड साइज एसयूवी के साथ होता है।

[@ अभिनेत्री की सेल्फी में दिखा भूत!]


[@ इस अभिनेत्री को पांच बार किया प्रपोज]


[@ शबाना आजमी को शुरुआती दिनों में इस एक्टर से मिली थी फटकार]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0