businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

खाद्य तेल की सप्लाई नहीं रोकी जा सकती : उद्योग संगठन

Source : business.khaskhabar.com | Mar 30, 2020 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 supply of edible oil cannot be stopped industry organization 435941नई दिल्ली। खाद्य तेल उद्योग संगठन सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन (एसईए) ऑफ इंडिया के प्रेसीडेंट अतुल चतुर्वेदी ने रविवार को कहा कि खाद्य तेल आवश्यक वस्तु है इसलिए इसकी सप्लाई नहीं रोकी जा सकती है। कोरोनावायरस के प्रकोप की रोकथाम के मद्देनजर देश में जारी लॉकडाउन के दौरान आ रही दिक्कतों को लेकर चतुर्वेदी ने उद्योग से जुड़े लोगों को एक पत्र लिखकर खाद्य तेल का उत्पादन व आपूर्ति जारी रखने का आग्रह करते हुए कहा कि एहतियात बरतते हुए जहां तक संभव हो हमें अपनी फैक्टरियां चालू रखते हुए आपूर्ति जारी रखनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि खाद्य तेल का उत्पादन और आपूर्ति जारी रखते समय सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जाए और कर्मचारियों को मास्क दिया जाए।

उद्योग संगठन ने उत्पादकों व कारोबारियों को संयंत्रों में प्रवेश से पहले कर्मचारियों व श्रमिकों की जांच करने और हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है।

इसके अलावा कारखानों में कम से कम श्रमिकों व कर्मचारियों की मौजूदगी रखने की सलाह दी गई है।
(आईएएनएस)

[@ अमिताभ बच्चन ने दी थी अनिल कपूर को यह सलाह, कहा था...]


[@ अक्षय ने ट्विंकल को दिए प्याज वाले झुमके]


[@ कप्तान कोहली ने कहा, वे जिस चीज का इस्तेमाल नहीं करते...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0