businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मित्तल बने इंटरनेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष

Source : business.khaskhabar.com | Jun 16, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sunil mittal elected chief of international chamber of commerce 46623नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को इंटरनेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) का अध्यक्ष चुना गया है। यह जानकारी गुरुवार को जारी एक आधिकारिक बयान से मिली। मित्तल इस पद पर टेरी मैकग्रॉ की जगह लेंगे, जो एसएंडपी ग्लोबल के मानद अध्यक्ष हैं।
आईसीसी वल्र्ड काउंसिल ने ब्राजील के साओ पाओलो में हुए मतदान में नए नेताओं का चुनाव किया है।

अध्यक्ष चुने जाने के बाद मित्तल ने कहा, ‘‘वैश्विक अर्थव्यवस्था अप्रत्याशित बाधाओं का सामना कर रही है और व्यापार तथा निवेश को फिर से विकास और रोजगार का इंजन बनाने की जरूरत है, खासकर विकासशील देशों में और मेरे कार्यकाल में इस पर सर्वाधिक ध्यान दिया जाएगा।’’

आईसीसी दुनिया का सबसे बड़ा व्यापारिक संगठन है। संगठन मुक्त व्यापार और बाजार अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए काम करता है और 130 से अधिक देशों में इसकी राष्ट्रीय समितियां और सदस्य हैं।

(आईएएनएस)


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0