businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

देश में चीनी का उत्पादन 15 जनवरी तक पिछले साल से 31 फीसदी बढ़कर 142.70 लाख टन

Source : business.khaskhabar.com | Jan 18, 2021 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 sugar production in the country increased by 31 percent to 14270 lakh tonnes from january 15 last year 465702नई दिल्ली। देश में चीनी का उत्पादन चालू सीजन के शुरुआती साढ़े तीन महीने में पिछले साल के मुकाबले करीब 31 फीसदी बढ़कर 142.70 लाख टन हो गया है। चीनी उद्योग संगठन इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, चालू शुगर सीजन 2020-21 (अक्टूबर-सितंबर) में बीते 15 जनवरी तक देशभर में चालू 487 चीनी मिलों ने 142.70 लाख टन चीनी का उत्पादन किया, जोकि पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 33.76 लाख टन यानी 30.98 फीसदी अधिक है। उत्तर प्रदेश में 120 चीनी मिलों ने चालू सीजन में 42.99 लाख टन चीनी का उत्पादन किया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 119 मिलों ने 43.78 लाख टन चीनी का उत्पादन किया था।

महाराष्ट्र में चालू सीजन में 181 मिलों ने 51.55 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है, जबकि पिछले सीजन की समान अवधि में 139 मिलों ने 25.51 लाख टन चीनी का उत्पादन किया था। कर्नाटन में 66 मिलों ने इस सीजन में 29.80 लाख टन चीनी का उत्पादन किया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 63 मिलों ने 21.90 लाख टन चीनी का उत्पादन किया था।

गुजरात में चालू सीजन में चीनी का उत्पादन 4.40 लाख टन हो चुका है, जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान 3.70 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। तमिलनाडु में चालू सीजन में 1.15 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है, जो पिछले साल की समान अवधि के 1.57 लाख टन से कम है। इसके अलावा आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और ओडिशा में कुल चीनी का उत्पादन चालू सीजन में 15 जनवरी तक 12.81 लाख टन हुआ है।

इस्मा ने बताया कि बाजार की रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर से लेकर दिसंबर 2020 तक चीनी का निर्यात करीब तीन लाख टन हुआ है, जोकि पिछले सीजन 2019-20 में एमएईक्यू के तहत तय कोटे के तहत है। (आईएएनएस)


[@ यहां होती है चमगादडों की पूजा]


[@ ताबूत के अंदर मिले 3,000 साल पुराने फिंगरप्रिंट]


[@ 18 साल के लडके के पेट से निकला अविकसित भ्रूण!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0