businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

चीनी के दामों मे गिरावट, हुई सस्ती!

Source : business.khaskhabar.com | Mar 15, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sugar prices fall to near 4 year lowनई दिल्ली। चालू विपणन वर्ष में अधिक उत्पादन की खबरों के बीच मिलों से लगातार आवक और मांग में कमी के चलते समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान दिल्ली थोक बाजार में चीनी के भाव 100 रूपए की गिरावट के साथ लगभग चार साल के निचले स्तर पर चले गए। विदेशों में कमजोर रूख के बीच फुटकर मांग कमजोर पडने और आइसक्रीम जैसे थोक उपभोक्ताओं द्वारा उठाव कम करने से कीमतों में गिरावट आई।
बाजार सूत्रों के अनुसार हाजिर बाजार में पर्याप्त स्टाक और मिलों से लगातार आवक के बीच थोक उपभोक्ताओं की मांग में कमी के चलते थोक बाजार में चीनी की कीमतों में गिरावट आई। उन्होंने बताया कि चालू विपणन वर्ष में अधिक उत्पादन की खबरों से कीमतों पर दबाव आ गया।
चीनी तैयार एम-30 और एस-30 के भाव क्रमश: 2700:2900 रूपए और 2690:2890 रूपए से घटकर 100 रूपए की गिरावट के साथ क्रमश: 2600:2800 रूपए और 2590:2790 रूपए क्विंटल बंद हुए। मिल डिलीवरी एम-30 और एस-30 के भाव क्रमश: 2560:2760 रूपए और 2550:2725 रूपए से घटकर क्रमश: 2500:2660 रूपए और 2500:2630 रूपए क्विंटल बंद हुए।
मिलगेट चीनी किनौनी और सिंभोली के भाव 100 रूपए की गिरावट के साथ क्रमश: 2660 रूपए और 2625 रूपए क्विंटल बंद हुए। असमोली के भाव 95 रूपए टूटकर 2640 रूपए क्विंटल बंद हुए। चीनी धनौरा बुढाना खतौली धामपुर बागपत रामला मोरना थानाभवन और मवाना के भाव 50 रूपए की गिरावट के साथ क्रमश: 2550 2560 2670 रूपए 2540 2550 2540 2550 2560 रूपए और 2555 रूपए क्विंटल बंद हुए। दौराला मोदीनगर बुलंदशहर सकोती और नजीबाबाद के भाव 40 रूपए की हानि के साथ क्रमश: 2560 रूपए 2550 रूपए 2530 रूपए 2550 रूपए और 2540 रूपए क्विंटल बंद हुए।