businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

चौथे दिन भी टूटे शेयर,सेंसेक्स 251 अंक गिरा

Source : business.khaskhabar.com | Dec 12, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stocks crumble fo fourth day, sensex dips by 251 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट का रूख रहा। गिरावट का ये चौथा दिन था। सेंसेक्स 251.33 अंकों की गिरावट के साथ 27,350.68 पर और निफ्टी 68.80 अंकों की गिरावट केसाथ 8,224.10 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 3.05 अंकों की गिरावट के साथ 27,598.96 पर खुला और 251.33 अंकों या 0.91 फीसदी गिरावट के साथ 27,350.68 पर बंद हुआ।

दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,692.32 के ऊपरी और 27,320.05 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 9.10 अंकों की तेजी के साथ 8,302.00 पर खुला और 68.80 अंकों या 0.83 फीसदी गिरावट केसाथ 8,224.10 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,321.90 के ऊपरी और 8,216.30 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही।

मिडकैप 131.10 अंकों की गिरावट के साथ 10,108.60 पर और स्मॉलकैप 168.05 अंकों की गिरावट के साथ 11,068.48 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से सिर्फ एक सेक्टर स्वास्थ्य सेवा (0.19 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे तेल एवं गैस (2.63 फीसदी), रियल्टी (2.47 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (2.28 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (2.00 फीसदी) और धातु (1.45 फीसदी)।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0