businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट,सेंसेक्स 214अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Oct 28, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock markets stumble, sensex down by 214 pointsमुंबई। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 213.68 अंकों की गिरावट के साथ 27,039.76 पर और निफ्टी 61.70 अंकों की गिरावट के साथ 8,171.20 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 121.73 अंकों की गिरावट के साथ 27,131.71 पर खुला और 213.68 अंकों या 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 27,039.76 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,163.98 के ऊपरी और 26,919.96 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयरों में तेजी रही। सिप्ला (1.64 फीसदी), भारती एयरटेल (1.62 फीसदी), ओएनजीसी (1.41 फीसदी), टाटा मोटर्स (0.74 फीसदी), हिंदुस्तान यूनिलीवर (0.74 फीसदी) और विप्रो (0.56 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे- एक्सिस बैंक (7.36 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (4.30 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (2.67 फीसदी), एनटीपीसी (2.19 फीसदी) और ल्युपिन (1.83 फीसदी)। निफ्टी 44.00 अंकों की गिरावट के साथ 8,188.90 पर खुला और 61.70 अंकों या 0.75 फीसदी गिरावट के साथ 8,171.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,209.10 के ऊपरी और 8,131.80 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 61.18 अंकों की गिरावट के साथ 11,036.87 पर और स्मॉलकैप 1.31 अंकों की गिरावट के साथ 11,452.57 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से तीन सेक्टरों- उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.63 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.37 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.36 फीसदी) में तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- बैंकिंग (2.53 फीसदी), बिजली (1.48 फीसदी), रियल्टी (1.24 फीसदी), वाहन (0.65 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.50 फीसदी)।

(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0