businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 261 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Feb 26, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock markets slide, sensex down by 261 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरूवार को गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 261.34 अंकों की गिरावट के साथ 28,746.65 पर और निफ्टी 83.40 अंकों की गिरावट के साथ 8,683.85 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 43.91 अंकों की तेजी के साथ 29,051.90 पर खुला और 261.34 अंकों या 0.90 फीसदी गिरावट के साथ 28,746.65 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,069.13 के ऊपरी और 28,693.82 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से छह शेयरों में तेजी दर्ज की गई। एनटीपीसी (4.90 फीसदी), गेल (1.57 फीसदी), ओएनजीसी (0.63 फीसदी), भारती एयरटेल (0.47 फीसदी) और एचडीएफसी (0.35 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे भेल (3.47 फीसदी), सन फार्मा (2.85 फीसदी), इंफोसिस (2.53 फीसदी), सिप्ला (2.51 फीसदी) और हिंडाल्को (2.48 फीसदी)। निफ्टी 11.75 अंकों की तेजी के साथ 8,779.00 पर खुला और 83.40 अंकों या 0.95 फीसदी गिरावट के साथ 8,683.85 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,786.05 के ऊपरी और 8,669.45 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई।

मिडकैप 84.83 अंकों की गिरावट के साथ 10,616.28 पर और स्मॉलकैप 91.06 अंकों की गिरावट के 11,163.76 साथ पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से मात्र दो सेक्टरों रियल्टी (0.33 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.04 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। बीएसई के वाहन (1.43 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.43 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.31 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.21 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (1.17 फीसदी) सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई में कारोबार का रूझान नकारात्मक रहा। कुल 1,036 शेयरों में तेजी और 1,792 में गिरावट दर्ज की गई जबकि 103 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0