businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 214 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Mar 04, 2020 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock markets fall sensex down 214 points 432519मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 214.22 अंकों की गिरावट के साथ 38,409.48 पर और निफ्टी 52.30 अंकों की गिरावट के साथ 11,251.00 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 92.02 अंकों की तेजी के साथ 38,715.72 पर खुला और 214.22 अंकों या 0.55 फीसदी तेजी के साथ 38,409.48 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 38,791.70 के ऊपरी स्तर और 37,846.10 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयरों में तेजी रही। सनफार्मा (3.14 फीसदी), एशियन पेंट (2.68 फीसदी), टेक महिंद्रा (2.45 फीसदी), पॉवरग्रिड (2.31 फीसदी) व महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.24 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे- इंडसइंड बैंक (3.85 फीसदी), बजाज फाइनेंस (3.79 फीसदी), आईटीसी (3.30 फीसदी), अल्ट्रा सीमेंट (2.94 फीसदी) व एचडीएफसी बैंक (2.74 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 237.01 अंकों की गिरावट के साथ 14,526.63 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 221.20 अंकों की गिरावट के साथ 13,552.43 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 48.05 अंकों की तेजी के साथ 11,351.35 पर खुला और 52.30 अंकों या 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 11,251.00 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 11,356.60 के ऊपरी और 11,082.15 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से तीन सेक्टरों में तेजी रही। सूचना प्रौद्योगिकी (1.33 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.13 फीसदी) व प्रौद्योगिकी (1.03फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- बैंकिंग (1.72 फीसदी), वित्त (1.56 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.30 फीसदी), औद्योगिक (1.29 फीसदी) व रियल्टी (1.17 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 639 शेयरों में तेजी और 1758 में गिरावट रही, जबकि 137 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। (आईएएनएस)

[@ ऎसा करने से चमकेगी किस्मत]


[@ 18 साल के लडके के पेट से निकला अविकसित भ्रूण!]


[@ बुजुर्गो में बढ़ती जाती है ये इच्छा]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0