businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

कमजोर जीडीपी से सहमा बाजार, सेंसेक्स लुढका, 586 अंक नीचे बंद

Source : business.khaskhabar.com | Sep 01, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock markets crash over weak gdp figures  मुंबई। जीडीपी के आंकडों के कारण शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 586 अंक गिरकर 25, 696 पर और निफ्टी 185 अंक गिरकर 7785 पर बंद हुआ। आज के कारोबार के दौरान सेंसेक्स में करीब 700 अंकों की गिरावट देखने को मिली और निफ्टी 7,750 से नीचे पहुंच गया। इसके बाद थो़डा संभलते हुए दोपहर करीब 2.40 मिनट के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 650 अंकों की गिरावट के साथ 25632 पर और निफ्टी 207 अंकों की गिरावट के साथ 7,763 पर पहुंच गया।

इससे पूर्व बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 298 अंक टूटकर 26,000 अंक से नीचे खुला जबकि एनएसई निफ्टी 7,900 से नीचे आ गया। सेंसेक्स 298.81 अंक टूटकर 25,984.28 अंक पर आ गया। पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स में 109.29 अंक की गिरावट दर्ज की गई है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरूआती कारोबार में 84.65 अंक टूटकर 7,900 से नीचे 7,886.65 अंक पर आ गया। अप्रैल-जून तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि दर घटकर सात प्रतिशत पर आ गई जो इससे पिछली तिमाही में 7.5 प्रतिशत थी।

शाम को सेंसेक्स 586.65 अंकों की गिरावट के साथ 25,696.44 पर और निफ्टी 185.45 अंकों की गिरावट के साथ 7,785.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,141.07 के ऊपरी और 25,579.88 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 63.35 अंकों की गिरावट के साथ 7,907.95 पर खुला और 185.45 अंकों या 2.33 फीसदी गिरावट के साथ 7,785.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,929.10 के ऊपरी और 7,746.50 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 210.59 अंकों की गिरावट के साथ 10,523.83 पर और स्मॉलकैप 237.89 अंकों की गिरावट के साथ 10,733.38 पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में गिरावट रही। बैंकिंग (3.63 फीसदी), धातु (3.24 फीसदी), रियल्टी (3.17 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (2.74 फीसदी) और वाहन (2.65 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।