businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

गणेश चतुर्थी के मौके पर शेयर बाजार बंद

Source : business.khaskhabar.com | Sep 17, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 stock market closed on the occasion of ganesh chaturthiमुंबई। बीएसई, एनएसई, विदेशी मुद्रा, ऋण और जिंस से जुडे सभी प्रमुख बाजार गुरूवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर बंद हैं।

गौर हो कि चीन में वित्तीय संकट को देखते हुए अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें नहीं बढाने की उम्मीद के बीच भारती एयरटेल, सन फार्मा और बजाज आटो जैसे प्रमुख शेयरों में लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 258 अंक की बढत के साथ 25,963.97 अंक पर बंद हुआ तीस शेयरों वाला सेंसेक्स मजबूती के साथ खुला और दोपहर में 26,006.75 अंक तक चला गया था।

हालांकि उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली से यह अंत में 258.04 अंक की बढत ही कायम रख सका और 25,963.97 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स 31 अगस्त को इस स्तर पर बंद हुआ था।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0