businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एलन मस्क की संपत्ति एक बार फिर 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे, स्पेसएक्स और टेस्ला शेयरों में गिरावट का असर

Source : business.khaskhabar.com | Oct 09, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 elon musk wealth once again falls below $1 trillion impacted by declines in spacex and tesla shares 851704नई दिल्ली । दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल एलन मस्क एक बार फिर ट्रिलियन डॉलर क्लब से बाहर हो गए हैं। स्पेसएक्स और टेस्ला के शेयरों में तेज गिरावट के चलते उनकी संपत्ति एक ही कारोबारी सत्र में 36.4 अरब डॉलर घट गई। 
फोर्ब्स के अनुसार, गुरुवार (8 अक्टूबर) को मस्क की कुल संपत्ति घटकर 991.6 अरब डॉलर रह गई। उल्लेखनीय है कि उन्होंने केवल तीन दिन पहले ही दोबारा 1 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेसएक्स के शेयरों में लगभग 3.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों के बीच इस बात को लेकर चिंता बढ़ी कि कंपनी एनवीडिया के चिप्स खरीदने के लिए 40 अरब डॉलर जुटाने की योजना बना सकती है।
वहीं टेस्ला के शेयरों में भी 2 प्रतिशत से अधिक की कमजोरी आई, जिससे मस्क की संपत्ति पर और दबाव बढ़ा।
मस्क ने पहली बार जून में 1 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति का आंकड़ा पार किया था, जब स्पेसएक्स सार्वजनिक बाजार में सूचीबद्ध हुई थी। उस समय उनकी अनुमानित संपत्ति लगभग 1.45 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई थी।
टेक्नोलॉजी शेयरों में आई व्यापक गिरावट का असर अन्य अरबपतियों पर भी पड़ा। एनवीडिया के सीईओ जेन्सन हुआंग और ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन की कुल संपत्ति में एक ही दिन में लगभग 15 अरब डॉलर की कमी आई।
हुआंग की अनुमानित संपत्ति 6.1 अरब डॉलर घटकर 199.3 अरब डॉलर रह गई, जिससे वह 200 अरब डॉलर के स्तर से नीचे आ गए। वहीं लैरी एलिसन की संपत्ति 8.9 अरब डॉलर घटकर 176.8 अरब डॉलर पर पहुंच गई।
फोर्ब्स की रियल-टाइम अरबपति सूची में हुआंग सातवें और एलिसन आठवें स्थान पर बने हुए हैं, हालांकि दोनों की संपत्ति में गुरुवार को उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई।
बाजार में कमजोरी का असर अमेरिकी सूचकांकों पर भी दिखाई दिया। नैस्डैक-100 में 1.4 प्रतिशत की गिरावट आई, जो पिछले सात सप्ताह की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट रही। वहीं एसएंडपी 500 सूचकांक 0.5 प्रतिशत कमजोर हुआ।
विश्लेषकों के अनुसार, टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़े शेयरों में बिकवाली बढ़ने के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।
हालांकि भारतीय बाजार में शुक्रवार को आईटी शेयरों में मजबूती देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में निफ्टी आईटी सूचकांक 3 प्रतिशत से अधिक चढ़कर 28,600 के स्तर के पार पहुंच गया।
--आईएएनएस
 

[@ फिल्म का ट्रेलर ही 7 घंटे का तो पूरी फिल्म....]


[@ ये है "भूतिया" जंगल,जान देने आते है लोग]


[@ केसर स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभकारी]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0