businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

Source : business.khaskhabar.com | Oct 27, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sterling tools profit fell nearly 31 percent in the second quarter revenue stood at ₹226 crore 856509मुंबई । ऑटोमोटिव सेक्टर की कंपनी स्टर्लिंग टूल्स ने मंगलवार को वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-अक्टूबर) के नतीजे जारी किए। कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना आधार पर 31.12 प्रतिशत 13.63 करोड़ रुपए रह गया है, जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 19.79 करोड़ रुपए था।  
तिमाही आधार पर भी कंपनी के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में यह 16.40 करोड़ रुपए था।
कंपनी की ओर से दायर की गई एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया कि वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में उसकी परिचालन से आय सालाना आधार पर 32.93 प्रतिशत बढ़कर 225.89 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि पिछले वर्ष समान तिमाही में 169.93 करोड़ थी। 
तिमाही आधार पर भी इसमें 13.28 प्रतिशत का उछला दर्ज किया गया है। यह वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में 199.40 करोड़ रुपए थी। 
कंपनी के मुनाफे में कमी की बड़ी वजह खर्च में बढ़ोतरी होना है। वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में कंपनी का खर्च 35.16 प्रतिशत बढ़कर 210.29 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में 155.58 करोड़ रुपए था। 
तिमाही आधार पर भी इसमें 16.89 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में यह 179.89 करोड़ रुपए था। 
इसके अतिरिक्त, वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट कैश फ्लो -29.25 करोड़ रुपए रहा है, जो कि पिछली वर्ष की समान तिमाही में 9.09 करोड़ रुपए था।
नतीजों के बाद शेयर लाल निशान में फिसल गया। दोपहर 1:30 बजे यह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 215.71 रुपए पर था। 
हालांकि, शेयर की शुरुआत सकारात्मक हुई थी और यह 220 रुपए पर खुला था। अब तक के कारोबार में इसका इंट्राडे हाई 227.46 रुपए था।
--आईएएनएस
 

[@ ऑडी से भी महंगी है ये भैंस, देती है 29 लीटर दूध]


[@ ‘हवा-हवाई गर्ल’ ने राखी भाई से की हैं शादी, पहले से थी प्रेग्नेंट]


[@ यहां लगता है साढे तीन साल का सूर्यग्रहण!]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0