businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 50.7 हजार तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Oct 27, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 buyers rejoice ahead of diwali with gold and silver prices falling further gold is down ₹507 thousand and silver is down ₹228 lakh from its highest level 856514नई दिल्ली । धनतेरस और दिवाली से पहले सोने-चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले कई दिनों से जारी गिरावट के बीच मंगलवार को भी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा। घरेलू बाजार एमसीएक्स पर सोने में 0.43 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, और यह 1.42 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया। वहीं चांदी 2.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1.91 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गई। 
इस तरह, सोने और चांदी की कीमतें अपने रिकॉर्ड स्तरों से काफी नीचे आ चुकी हैं, जिससे त्योहारी खरीदारी की योजना बना रहे उपभोक्ताओं को फायदा मिल रहा है। बाजार जानकारों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर ऊंची ब्याज दरों की आशंका, कमजोर निवेश मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी बिकवाली का असर घरेलू कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार, कॉमेक्स में मंगलवार को सोना करीब 0.54 प्रतिशत गिरकर 4,016.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया, जबकि चांदी 2.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52.855 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले कुछ हफ्तों से वैश्विक बाजार में लगातार दबाव बना हुआ है और सोना मनोवैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण 4,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है। निवेशकों की नजर अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक और आगे की ब्याज दर नीति पर बनी हुई है।
वहीं, वैश्विक कमजोरी का असर भारतीय बाजार में भी दिखा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना करीब 656 रुपए यानी 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,42,417 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं चांदी में और बड़ी गिरावट देखने को मिली यह करीब 3,808 रुपए यानी 1.94 प्रतिशत टूटकर 1,91,985 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती नजर आई।
दिन के कारोबार में एमसीएक्स पर सोने ने 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,42,216 रुपए प्रति 10 ग्राम का निम्नतम स्तर छुआ, वहीं चांदी ने 2.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,91,516 रुपए प्रति किलोग्राम का इंट्रा-डे लो छुआ।
बता दें कि इस वर्ष 29 जनवरी को सोने ने 1,93,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब अपना रिकॉर्ड उच्च स्तर बनाया था। वहीं चांदी 4,20,048 रुपए प्रति किलोग्राम के ऐतिहासिक स्तर तक पहुंच गई थी। मौजूदा कीमतों की तुलना करें तो सोना अपने उच्चतम स्तर से लगभग 50,784 रुपए प्रति 10 ग्राम तक और चांदी करीब 2,28,532 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो चुकी है।
विशेषज्ञों का मानना है कि शादी और त्योहारी सीजन की मांग कीमतों को कुछ समर्थन दे सकती है, लेकिन फिलहाल वैश्विक आर्थिक संकेतक और ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता बाजार पर हावी है।
विश्लेषकों के अनुसार एमसीएक्स पर गोल्ड के लिए 1,43,000 रुपए से 1,43,700 का स्तर महत्वपूर्ण प्रतिरोध (रेजिस्टेंस) है। यदि सोना इस स्तर के ऊपर टिकता है तो कीमतों में स्थिरता लौट सकती है। वहीं नीचे की ओर 1,40,000 रुपए से 1,41,000 रुपए का क्षेत्र प्रमुख सपोर्ट माना जा रहा है।
वहीं, चांदी के लिए 2 लाख रुपए से 2.02 लाख प्रति किलोग्राम महत्वपूर्ण प्रतिरोध बना हुआ है, जबकि 1.92 लाख रुपए से 1.94 लाख रुपए का क्षेत्र मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है। हालांकि तकनीकी संकेतक बताते हैं कि बिकवाली का दबाव अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और बाजार में सतर्कता बनी हुई है।
--आईएएनएस

[@ फिल्म का ट्रेलर ही 7 घंटे का तो पूरी फिल्म....]


[@ केसर स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभकारी]


[@ ब्वॉयफ्रेंड ने दिया धोखा: घर बेचा, नौकरी छोड फिर...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0