businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 238 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | July 21, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex yet again down by238 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 237.98 अंकों की गिरावट के साथ 28,182.14 पर और निफ्टी 74 अंकों की कमजोरी के साथ 8,529.45 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 38.30 अंकों की गिरावट के साथ 28,381.82 पर खुला और 237.98 अंकों या 0.84 फीसदी गिरावट के साथ 28,182.14 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,518.06 के ऊपरी और 28,138.30 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 1.95 अंकों की कमजोरी के साथ 8,601.50 पर खुला और 74 अंकों या 0.86 फीसदी गिरावट के साथ 8,529.45 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,646.75 के ऊपरी और 8,517.90 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 159.51 अंकों की गिरावट के साथ 11,090.59 पर और स्मॉलकैप 186.52 अंकों की गिरावट के साथ 11,576.82 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से 1 सेक्टर सूचना प्रौद्योगिकी (4.57 फीसदी) में मजबूती रही। स्वास्थ्य सेवा (5.93 फीसदी), प्रौद्योगिकी (3.82 फीसदी), रियल्टी (2.16 फीसदी), तेल गैस (1.74 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.67 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही। (IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0