businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 96 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Dec 31, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 96 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी का रूख रहा। सेंसेक्स 95.88 अंकों की तेजी के साथ 27,499.42 पर और निफ्टी 34.45 अंकों की तेजी के साथ 8,282.70 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 45.24 अंकों की गिरावट के साथ 27,358.30 पर खुला और 95.88 अंकों या 0.35 फीसदी तेजी के साथ 27,499.42 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,527.24 के ऊपरी और 27,346.00 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 4.35 अंकों की गिरावट के साथ 8,243.90 पर खुला और 34.45 अंकों या 0.42 फीसदी तेजी के साथ 8,282.70 पर बंद हुआ। दिन में निफ्टी ने 8,291.00 के ऊपरी और 8,243.75 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 113.94 अंकों की तेजी के साथ 10,372.58 पर और स्मॉलकैप 115.97 अंकों की तेजी के साथ 11,087.07 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से 11 सेक्टरों में तेजी रही। बिजली (1.02 फीसदी), रियल्टी (1.01 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.93 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.72 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.70 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के एक सेक्टर वाहन (0.28 फीसदी) में गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0