businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 75 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Aug 06, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 75 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी रही। सेंसेक्स 75.05 अंकों की तेजी के साथ 28,298.13 पर और निफ्टी 20.70 अंकों की तेजी के साथ 8,588.65 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 68.80 अंकों की तेजी के साथ 28,291.88 पर खुला और 75.05 अंकों या 0.27 फीसदी तेजी के साथ 28,298.13 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,359.96 के ऊपरी और 28,163.69 के निचले स्तर को छुआ।

निफ्टी 17.85 अंकों की तेजी के साथ 8,585.80 पर खुला और 20.70 अंकों या 0.24 फीसदी तेजी के साथ 8,588.65 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,606.30 के ऊपरी और 8,551.50 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला रूख रहा। मिडकैप 41.12 अंकों की तेजी के साथ 11,585.58 पर और स्मॉलकैप 14.33 अंकों की गिरावट के साथ 12,121.68 पर बंद हुआ।

आठ सेक्टरों में तेजी रही। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.91 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.68 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.14 फीसदी), वाहन (0.56 फीसदी) और बैंकिंग (0.55 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। गिरावट वाले चार सेक्टरों में रहे तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.13 फीसदी), धातु (0.55 फीसदी), तेल एवं गैस (0.26 फीसदी) और बिजली (0.16 फीसदी)।

(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0