businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 74 अंकों की मजबूती

Source : business.khaskhabar.com | Jun 23, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 74 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में मंगलवार को मजबूती दर्ज की गई। सेंसेक्स 74.16 अंकों की मजबूती के साथ 27,804.37 पर और निफ्टी 28.45 अंकों की मजबूती के साथ 8,381.55 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 29.90 अंकों की मजबूती के साथ 27,760.11 पर खुला और 74.16 अंकों या 0.27 फीसदी मजबूती के साथ 27,804.37 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,882.66 के ऊपरी और 27,666.59 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 24.35 अंकों की बढत के साथ 8,377.45 पर खुला और 28.45 अंकों या 0.34 फीसदी की मजबूती के साथ 8,381.55 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,398.45 के ऊपरी और 8,334.95 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मजबूती रही। मिडकैप 8.23 अंकों की मजबूती के साथ 10,651.92 पर और स्मॉलकैप 49.47 अंकों की मजबूती के साथ 11,144.97 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से 9 सेक्टरों में मजबूती दर्ज की गई। धातु (1.71 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.41 फीसदी), तेल और गैस (0.83 फीसदी), रियल्टी (0.33 फीसदी) और बैंकिंग (0.33 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक मजबूती रही। तीन सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (1.08 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.76 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.44 फीसदी) में गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0