businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 68 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Mar 05, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 68 pointsमुंबई। भारतीय शेयर बाजारों में गुरूवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 68.22 अंकों की तेजी के साथ 29,448.95 पर और निफ्टी 15.10 अंकों की तेजी के साथ 8,937.75 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 56.04 अंकों की तेजी के साथ 29,436.77 पर खुला और 68.22 अंकों या 0.23 फीसदी तेजी के साथ 29,448.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,518.32 के ऊपरी और 29162.47 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 6.75 अंकों की तेजी के साथ 8,929.40 पर खुला और 15.10 अंकों या 0.17 फीसदी तेजी के साथ 8,937.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,957.55 के ऊपरी और 8,849.35 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 80.81 अंकों की तेजी के साथ 11,045.08 पर और स्मॉलकैप 75.20 अंकों की तेजी के साथ 11,456.85 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से पांच सेक्टरों स्वास्थ्य सेवा (2.54 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.07 फीसदी), बैंकिंग (0.56 फीसदी), वाहन (0.49 फीसदी) और बिजली (0.37 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे धातु (1.92 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.61 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.60 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.58 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.12 फीसदी)।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0