businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 518 अंकों की तेजी,फिर 28 हजार के पार

Source : business.khaskhabar.com | Aug 14, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 518 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। महंगाई सूचकांक के नीचे जाने के दौर में सेंसेक्स 517.78 अंकों की तेजी के साथ 28,067.31 पर और निफ्टी 162.70 अंकों की तेजी के साथ 8,518.55 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 118.53 अंकों की तेजी के साथ 27,668.06 पर खुला और 517.78 अंकों या 1.88 फीसदी तेजी के साथ 28,067.31 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,100.64 के ऊपरी और 27,643.20 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 46.50 अंकों की तेजी के साथ 8,402.35 पर खुला और 162.70 अंकों या 1.95 फीसदी तेजी के साथ 8,518.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,530.10 के ऊपरी और 8,381.20 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही।

मिडकैप 263.72 अंकों की तेजी के साथ 11,453.78 पर और स्मॉलकैप 199.14 अंकों की तेजी के साथ 11,766.78 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (7.60 फीसदी), बैंकिंग (3.05 फीसदी), वाहन (2.40 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.94 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (1.84 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0