businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 424 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Sep 08, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 424 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में गत दिनों आई गिरावट के बाद मंगलवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 424.06 अंकों की तेजी के साथ 25,317.87 पर और निफ्टी 129.45 अंकों की तेजी के साथ 7,688.25 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 78.20 अंकों की तेजी के साथ 24,972.01 पर खुला और 424.06 अंकों या 1.70 फीसदी तेजी के साथ 25,317.87 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,411.00 के ऊपरी और 24,833.54 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 28.90 अंकों की तेजी के साथ 7,587.70 पर खुला और 129.45 अंकों या 1.71 फीसदी तेजी के साथ 7,688.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,720.90 के ऊपरी और 7,539.50 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 103.13 अंकों की तेजी के साथ 10,235.71 पर और स्मॉलकैप 63.03 अंकों की तेजी के साथ 10,481.66 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से 10 सेक्टरों में तेजी रही। बैंकिंग (3.61 फीसदी), बिजली (3.17 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (3.16 फीसदी), रियल्टी (2.63 फीसदी) और धातु (2.33 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। गिरावट वाले दो शेयरों में रहे उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.20 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.85 फीसदी)।

(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0