businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 41 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Sep 24, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 41 pointsमुंबई। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में गुरूवार को तेजी का रूख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 40.51 अंकों की तेजी के साथ 25,863.50 पर और निफ्टी 22.55 अंकों की तेजी के साथ 7,868.50 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 24.94 अंकों की गिरावट के साथ 25,798.05 पर खुला और 40.51 अंकों या 0.16 फीसदी तेजी के साथ 25,863.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,949.90 के ऊपरी और 25,670.96 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 7.55 अंकों की गिरावट के साथ 7,838.40 पर खुला और 22.55 अंकों या 0.29 फीसदी तेजी के साथ 7,868.50 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,894.50 के ऊपरी और 7,804.10 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 23.68 अंकों की तेजी के साथ 10,597.87 पर और स्मॉलकैप 62.58 अंकों की तेजी के साथ 10,942.14 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से 8 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। सूचना प्रौद्योगिकी (2.02 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.98 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.59 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.98 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.74 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। चार सेक्टरों- धातु (1.37 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.13 फीसदी), तेल एवं गैस (0.76 फीसदी) और बैंकिंग (0.45 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।

(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0