businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 374 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | May 13, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 374 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 373.62 अंकों की तेजी के साथ 27,251.10 पर और निफ्टी 108.50 अंकों की तेजी के साथ 8,235.45 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 146.23 अंकों की तेजी के साथ 27,023.71 पर खुला और 373.62 अंकों या 1.39 फीसदी तेजी के साथ 27,251.10 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,299.80 के ऊपरी और 26,750.01 के निचले स्तर को छुआ।

निफ्टी 54.60 अंकों की तेजी के साथ 8,181.55 पर खुला और 108.50 अंकों या 1.34 फीसदी तेजी के साथ 8,235.45 पर बंद हुआ। निफ्टी ने 8,254.95 के ऊपरी और 8,089.80 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई।

मिडकैप 159.79 अंकों की तेजी के साथ 10,433.87 पर और स्मॉलकैप 94.15 अंकों की तेजी के साथ 10,872.85 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से 11 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। बैंकिंग (2.64 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.81 फीसदी), वाहन (1.72 फीसदी), बिजली (1.29 फीसदी) और तेल एवं गैस (1.27 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। बीएसई के मात्र एक सेक्टर रियल्टी (0.34) में गिरावट दर्ज की गई।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0