businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 473 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Feb 27, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 374 pointsमुंबई। प्रमुख शेयर बाजारों में सप्ताह अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को तेजी का रूख देखा गया। सेंसेक्स 473.47 अंकों की तेजी के साथ 29,220.12 पर और निफ्टी 160.75 अंकों की तेजी केसाथ 8,844.60 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 118.47 अंकों की तेजी के साथ 28,865.12 पर खुला और 473.47 अंकों या 1.65 फीसदी तेजी के साथ 29,220.12 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,254.02 के ऊपरी और 28,837.06 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 45.65 अंकों की तेजी के साथ 8,729.50 पर खुला और 160.75 अंकों या 1.85 फीसदी तेजी केसाथ 8,844.60 पर बंद हुआ।

दिनभर में निफ्टी ने 8,856.95 के ऊपरी और 8,717.45 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 195.18 अंकों की तेजी के साथ 10,811.46 पर और स्मॉलकैप 155.80 अंकों की तेजी के साथ 11,319.56 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से 11 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (4.25 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (3.80 फीसदी), बिजली (3.17 फीसदी), धातु (3.02 फीसदी) और बैंकिंग (2.73 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के एक सेक्टर तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.21 फीसदी) में गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0