businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार में तेजी,सेंसेक्स 359 अंक चढा

Source : business.khaskhabar.com | Nov 19, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 359 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरूवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 359.40 अंकों की तेजी के साथ 25,841.92 पर और निफ्टी 110.95 अंकों की तेजी के साथ 7,842.75 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 157.82 अंकों की तेजी के साथ 25,640.34 पर खुला और 359.40 अंकों या 1.41 फीसदी तेजी के साथ 25,841.92 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,884.52 के ऊपरी और 25,603.10 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में तेजी रही। बजाज ऑटो (3.33 फीसदी), वेदांता (2.80 फीसदी), एचडीएफसी (2.78 फीसदी), इंफोसिस (2.69 फीसदी) और मारूति (2.60 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स के चार शेयरों डॉ. रेड्डीज लैब (2.63 फीसदी), सन फार्मा (1.46 फीसदी), कोल इंडिया (0.36 फीसदी) और एक्सिस बैंक (0.13 फीसदी) में गिरावट रही। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 56.70 अंकों की तेजी के साथ 7,788.50 पर खुला और 110.95 अंकों या 1.43 फीसदी तेजी के साथ 7,842.75 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,854.90 के ऊपरी और 7,765.45 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रूख रहा। मिडकैप 128.13 अंकों की तेजी के साथ 10,765.79 पर और स्मॉलकैप 145.39 अंकों की तेजी के साथ 11,299.34 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से 11 सेक्टरों में तेजी रही।

उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.93 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.84 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.78 फीसदी), तेल एवं गैस (1.74 फीसदी) और वाहन (1.46 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के एक सेक्टर स्वास्थ्य सेवा (0.08 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई में कारोबार का रूझान सकारात्मक रहा। कुल 1,768 शेयरों में तेजी और 949 में गिरावट रही, जबकि 174 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0