businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 35 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Nov 11, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 35 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी रही। सेंसेक्स 35.33 अंकों की तेजी के साथ 27,910.06 पर और निफ्टी 18.40 अंकों की तेजी के साथ 8,362.65 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 36.52 अंकों की तेजी के साथ 27,911.25 पर खुला और 35.33 अंकों या 0.13 फीसदी तेजी के साथ 27,910.06 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,996.92 के ऊपरी और 27,790.40 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 9.85 अंकों की तेजी के साथ 8,354.10 पर खुला और 18.40 अंकों 0.22 फीसदी तेजी के साथ 8,362.65 पर बंद हुआ।

दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,378.70 के ऊपरी और 8,321.85 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 72.38 अंकों की तेजी के साथ 10,085.65 पर और स्मॉलकैप 27.14 अंकों की तेजी के साथ 11,161.95 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से छह सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (1.05 फीसदी), बैंकिंग (0.74 फीसदी), वाहन (0.68 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.63 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.44 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.20 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.69 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.37 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.30 फीसदी) और धातु (0.13 फीसदी)।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0