businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 33,निफ्टी में 30 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Dec 26, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 33 pointsमुंबई । शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। सेंसेक्स 33.17 अंकों की तेजी के साथ 27,241.78 पर और निफ्टी 26.60 अंकों की तेजी के साथ 8,200.70 बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 6.58 अंकों की तेजी के साथ 27,215.19 पर खुला और 33.17 अंकों या 0.12 फीसदी तेजी के साथ 27,241.78 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,370.63 के ऊपरी और 27,091.38 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 30.70 अंकों की तेजी के साथ 8,204.80 पर खुला और 26.60 अंकों या 0.33 फीसदी तेजी के साथ 8,200.70 बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,234.55 के ऊपरी और 8,147.95 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 41.33 अंकों की तेजी के साथ 10,115.85 पर और स्मॉलकैप 1.96 अंकों की तेजी के साथ 10,894.89 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से आठ सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (0.93 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.85 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.66 फीसदी), धातु (0.58 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (0.27 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई चार सेक्टरों तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.81 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.50 फीसदी), बिजली (0.16 फीसदी) और वाहन (0.04 फीसदी) में गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0