businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में तेजी,सेंसेक्स 300 अंक चढा

Source : business.khaskhabar.com | July 13, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 300 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में सोमवार को शानदार तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 299.79 अंकों की मजबूती के साथ 27,961.19 पर और निफ्टी 99.10 अंकों की मजबूती के साथ 8,459.65 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 77.92 अंकों की मजबूती के साथ 27,739.32 पर खुला और 299.79 अंकों या 1.08 फीसदी मजबूती के साथ 27,961.19 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,005.17 के ऊपरी और 27,635.06 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में मजबूती रही। गेल (3.55 फीसदी), एचडीएफसी (3.19 फीसदी), मारूति सुजुकी (2.56 फीसदी), एनटीपीसी (2.50 फीसदी) और विप्रो (2.08 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सिर्फ दो शेयरों ओएनजीसी (1.02 फीसदी) और लार्सन एंड टुब्रो (0.75 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी 36.7 अंकों की बढ़त के साथ 8,397.25 पर खुला और 99.10 अंकों या 1.19 फीसदी की मजबूती के साथ 8,459.65 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,471.65 के ऊपरी और 8,355.40 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मजबूती रही। मिडकैप 156.96 अंकों की मजबूती के साथ 11,027.41 पर और स्मॉलकैप 144.18 अंकों की मजबूती के साथ 11,480.12 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से 11 सेक्टरों में मजबूती दर्ज की गई, जिनमें सूचना प्रौद्योगिकी (1.71 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.65 फीसदी), वाहन (1.60 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.28 फीसदी) और तेल एवं गैस (1.27 फीसदी) में सर्वाधिक मजबूती रही। एकमात्र सूचकांक पूंजीगत वस्तु (0.19 फीसदी) में गिरावट रही। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0