businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 30 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Aug 19, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 30 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 29.71 अंकों की तेजी के साथ 26,420.67 पर और निफ्टी 23.25 अंकों की तेजी के साथ 7,897.50 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 91.60 अंकों की तेजी के साथ 26,482.56 पर खुला और 29.71 अंकों यानी 0.11 फीसदी की तेजी के साथ 26,420.67 पर पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,530.67 के ऊपरी और 26,387.84 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 26.75 अंकों की तेजी के साथ 7,901.00 पर खुला और 23.25 अंकों यानी 0.30 फीसदी की तेजी के साथ 7,897.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,918.55 के ऊपरी और 7,881.15 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 100.52 अंकों की तेजी के साथ 9,270.86 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 121.33 अंकों की तेजी के साथ 10,168.80 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से 10 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। वाहन (2.25 फीसदी), रियल्टी (1.63 फीसदी), बिजली (1.25 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.11 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (0.64 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। सूचना प्रौद्योगिकी (0.57 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.36 फीसदी) में गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0