businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में तेजी,सेंसेक्स 30 अंक चढा

Source : business.khaskhabar.com | Feb 24, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 30 pointsमुंबई। शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 29.55 अंकों की मजबूती के साथ 29,004.66 पर और निफ्टी 7.15 अंकों की बढत के साथ 8,762.10 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 41.44 अंकों की तेजी के साथ 29,016.55 पर खुला और 29.55 अंकों यानी 0.10 फीसदी तेजी के साथ बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,130.67 के ऊपरी और 28,875.94 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में तेजी दर्ज की गई।
हिंदुस्तान यूनिलीवर (3.15 फीसदी), एलऎंडटी (2.03 फीसदी), भेल (1.78 फीसदी), आईटीसी (1.46 फीसदी) और सिप्ला (1.23 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे एसएसएलटी (3.49 फीसदी), ओएनजीसी (2.98 फीसदी), टाटा स्टील (2.08 फीसदी), टाटा मोटर्स (1.55 फीसदी) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (1.10 फीसदी)। निफ्टी 17.95 अंकों की तेजी के साथ 8,772.90 पर खुला और 7.15 अंकों या 0.08 फीसदी तेजी के साथ 8,762.10 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,800.50 के ऊपरी और 8,726.75 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 20.72 अंकों की गिरावट के साथ 10,724.70 पर और स्मॉलकैप 89.37 अंकों की गिरावट के साथ 11,300.11 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से आठ सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। बीएसई के उपभोक्ता वस्तुएं (1.45 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.09 फीसदी), रियल्टी (0.56 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.37 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.23 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। बीएसई के तेल एवं गैस (1.15 फीसदी), धातु (1.10 फीसदी), वाहन (0.30 फीसदी) और बैंकिंग (0.10 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0