businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में तेजी दर्ज की गई

Source : business.khaskhabar.com | Feb 25, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 3 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 3.33 अंकों की तेजी के साथ 29,007.99 पर और निफ्टी 5.15 अंकों की तेजी के साथ 8,767.25 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 110.66 अंकों की तेजी के साथ 29,115.32 पर खुला और 3.33 अंकों या 0.01 फीसदी तेजी के साथ 29,007.99 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,269.83 के ऊपरी और 28,967.61 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 39.80 अंकों की तेजी के साथ 8,801.90 पर खुला और 5.15 अंकों या 0.06 फीसदी तेजी के साथ 8,767.25 पर बंद हुआ।

दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,840.65 के ऊपरी और 8,751.40 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 23.59 अंकों की गिरावट के साथ 10,701.11 पर और स्मॉलकैप 45.29 अंकों की गिरावट के साथ 11,254.82 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से पांच सेक्टरों प्रौद्योगिकी (0.47 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.45 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.36 फीसदी), रियल्टी (0.35 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.29 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। बीएसई के स्वास्थ्य सेवाएं (1.03 फीसदी), बैंकिंग (0.76 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.71 फीसदी), धातु (0.51 फीसदी) और बिजली (0.49 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0