businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 290 अंक चढा

Source : business.khaskhabar.com | Feb 13, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 290 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को तेजी देखी गई। सेंसेक्स 289.83 अंकों की तेजी के साथ 29,094.93 पर और निफ्टी 93.95 अंकों की तेजी के साथ 8,805.50 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 83.89 अंकों की तेजी के साथ 28,888.99 पर खुला और 289.83 अंकों या 1.01 फीसदी तेजी के साथ 29,094.93 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,154.67 के ऊपरी और 28,835.70 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में तेजी रही।

एसबीआईएन (7.96 फीसदी), एमएंडएम (5.11 फीसदी), टीसीएस (3.08 फीसदी), कोल इंडिया (2.37 फीसदी) और विप्रो (2.15 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे गेल (3.69 फीसदी), भेल (3.12 फीसदी), ओएनजीसी (1.99 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (1.09 फीसदी) और इंफोसिस (0.82 फीसदी)। निफ्टी 29.95 अंकों की तेजी के साथ 8,741.50 पर खुला और 93.95 अंकों या 1.08 फीसदी तेजी के साथ 8,805.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,822.10 के ऊपरी और 8,729.65 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 78.84 अंकों की तेजी के साथ 10,740.95 पर और स्मॉलकैप 39.13 अंकों की तेजी के साथ 11,239.28 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से 10 सेक्टरों में तेजी रही। तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.77 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.56 फीसदी), बैंकिंग (1.32 फीसदी), वाहन (1.08 फीसदी) और धातु (1.01 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। दो सेक्टरों रियल्टी (0.95 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.16 फीसदी) में गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0